दिल्ली वापस लौटने से पहले पार्टी के अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता के घर पहुंचे सप्पल

दिल्ली वापस लौटने से पहले पार्टी के अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता के घर पहुंचे सप्पल
जबलपुर यश भारत। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए गुरदीप सिंह सप्पल अपने नगर प्रवास के अंतिम दिन रविवार को दिल्ली लौटने के पूर्व कांग्रेस सेवादल के एक गरीब कार्यकर्ता के घर रांझी पहुंचे उन्होंने कांग्रेस की इस अंतिम पंक्ति के घर पहुंचकर सभी को चौंका दिया।

कार्यकर्ता का नाम राजकुमार सोनी बताया गया है जो कांग्रेस सेवादल से जुड़ा हुआ है। और कांग्रेस के हर छोटी बड़े कार्यक्रम आंदोलन में चाहे वह शहर की किसी भी छोर पर क्यों ना आयोजित वह अपनी साइकिल से पहुंच जाता है। पार्टी के इस कार्यकर्ता के घर पहुंचकर उन्होंने उसके घर में चाय भी पी साथ ही उसे उद्देश्य को पूरा भी किया जिस देश को लेकर कांग्रेस पार्टी के द्वारा संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। उनके साथ विधायक आरके दोगने और पुष्पराज सिंह भी मौजूद रहे।इसी दौरान रांझी बिलपुरा में उन्होंने बहुत पुरानी प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी की प्रतिमा देखी तो वहां रुके और राष्ट्र नेत्री को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अलावा श्री सप्पल रविवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबू चंद्र मोहन के निवास भी गए और उन्होंने वहां पर कांग्रेस नेता से राजनीतिक विषयों के साथ ही संगठन को कैसे मजबूत और आगे बढ़ाया जाए इस पर चर्चा की। यहां पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया रमेश चौधरी पूर्व मंत्री कौशल्या गोटिया सम्मति सैनी पूर्व विधायक विनय सक्सेना पूर्व पार्षद संजय बघेल अरुण पवार आदि भी मौजूद रहे। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि अपने प्रवास के दौरान उन्होंने एक दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मदन तिवारी के निवास पर जाकर उनसे भी भेंट की थी और संगठन तथा राजनीतिक विषयों पर विचार विमर्श किया था। श्री सप्पल दोपहर में विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। विमानतल पर उन्हें विदाई देने के लिए नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा पूर्व विधायक संजय यादव चिंटू चौकसे रितेश गुप्ता बंटी आरिफ बेग मौजूद थे।







