जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कार में डॉक्टर का स्टीकर लगाकर घूम-घूम कर चुरा लेते थे कार के टायर

पुलिस के हाथ लगा गिरोह नौ घटनाओं का खुलासा जबलपुर यशभारत। शहर में आए दिन सामने आ रही टायर चोरी की घटनाओं को को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और पतासाजी दी करने के लिएजेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया था। थाना गोहलपुर की टीम द्वारा थाना गोहलपुर एवं संजीवनी नगर अतर्गत हुई वाहन से टायर चोरी होने की 9 घटाओं का खुलासा करते हुये 4 चोरो को गिरफ्तार कर चुराये हुये 20 टायर, एलआय व्हील, घटना में प्रयुक्त एक बलेनो कार, टूलकिट कुल कीमती 12 लाख रूपये के जप्त किये गये है। यह सभी घटनाएं गोहलपुर और संजीवनी नगर क्षेत्र में अंजाम दी गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कालंदगी और नगर पुलिस अधीक्षक सुनील नेमा के निर्देश पर थाना प्रभारी रितेश पांडे के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी।

 

गठित टीम ने दौरान विवेचना के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिस पर ज्ञात हुआ कि एक ग्रे रंग की बलेनो कार जिसमें ब्लेक फिल्म लगी है तथा आगे-पीछे कांच पर डांक्टर लिखा एवं मोनो बना है, में कुछ लोग बैठकर रात्रि मे आते है, जो खडी गाडियों से एलआय व्हील टायर चोरी कर ले जाते है। मिले फुटेज के आधार पर पतासाजी की जा रही थी तथा मुखबिरों को लगाया गया । दौरान विवेचना के विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि फुटेज मे दिखे हुलिये के युवक क्षेत्र में घूमते दिखे है, विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर चिन्हित संदेही युवको को पकडा जिन्होने पूछताछ पर अपने नाम मन्नत उर्फ अनी श्रीवास्तव पिता अजय श्रीवास्तव उम्र 18 वर्ष निवासी ब्लाक न. 4 शांता माता मंदिर के पास थाना आधारताल संस्कार पटेल पिता मेघराज सिंह पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी एलएनशिटी कालेज के पास थाना भेडाघाट, कुनाल पटेल पिता शरद पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी चंडीधाम मंदिर के पास सुराही बिल्डिंग थाना आधारताल प्रिंस श्रीवास पिता स्व. श्रीकांत श्रीवास उम्र 19 वर्ष निवासी बहोरीबंद पुरानी बाजार पानी टंकी के पास थाना बहोरीबंद जिला कटनी हाल उखरी थाना लार्डगंज का होना बताया जिनसे पूछताछ करने पर सभी ने मिलकर थाना गोहलपुर व थाना संजीवनीनगर में कुल 09 वाहनों से टायर एवं एलायव्हील चोरी करना स्वीकार किया, आरोपियों की निशादेही पर अलग अलग कम्पनियों के कुल 20 टायर, एलआय व्हील, तथा घटना में प्रयुक्त एक बलेनो कार, टूलकिट कुल कीमती 12 लाख रूपये के जप्त करते हुये सभी को उपरोक्त प्रकरणों मे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button