केंद्रीय पर्यवेक्षक से मिलने लगा रहा तांता सप्पल ने वन टू वन की चर्चा

जबलपुर यश भारत। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए गुरुदीप सिंह सप्पल ने शुक्रवार को अपने प्रवास के दौरान विश्राम गृह क्रमांक एक में विधायक पूर्व विधायक पूर्व प्रत्याशी पार्षद पूर्व पार्षद और ब्लॉक अध्यक्षों से मुलाकात कर रायशुमारी और चर्चा की। इसके बाद उन्होंने कैंट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा कर उनका पक्ष सुना। इस मौके पर प्रदेश संगठन की ओर से पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए विधायक आर के दोगने और पुष्पराज पटेल भी मौजूद रहे। कैंट के बाद शाम को उन्होंने पूर्व विधानसभा क्षेत्र के नेताओं कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिलकर वन टू वन चर्चा की तथा संगठन और अध्यक्ष पद को लेकर उनका पक्ष सुना यह सिलसिला देर शाम तक जारी था। पूर्व में उनके साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के भी उपस्थित रहने की जानकारी दी गई थी लेकिन किसी कारणवश वे शुक्रवार को जबलपुर नहीं पहुंच पाये और संभवतः वे शनिवार को जबलपुर प्रवास पर रहेगे। शनिवार को मध्य विधानसभा और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ संवाद करेंगे। विश्रामगृह मै शहर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा भी मौजूद रहे। इसके अलावा पर्यवेक्षकों से मिलने वालों में पूर्व मंत्री विधायक लखन घनघोरिया तरुण भानोट संजय यादव विनय सक्सेना पूर्व मंत्री कौशल्या गोटिया अंजू बघेल पूर्व नगर अध्यक्ष और सांसद प्रत्याशी दिनेश यादव पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश सोनकर आरिफ बेग अभिषेक चौकसे रमेश चौधरी झल्लैलाल जैन विवेक अवस्थी सतीश तिवारी शिवकुमार चौबे आजम अली सहित केंट और पूर्व विधानसभा के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष पार्षद पूर्व पार्षद आदि ने भेंट की।







