मध्य प्रदेशराज्य
बड़ी कार्यवाही : 23 लाख रुपये की नशीली टैबलेट्स का जखीरा बरामद : तीन आरोपी गिरफ्तार…..गैंग फरार

रीवा lरीवा में नशीले कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरहटा थाना क्षेत्र में की गई बड़ी कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने 3 लाख 34 हजार 368 नशीली टैबलेट्स का जखीरा जब्त किया है। इन टैबलेट्स की अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान सचिन कुमार, मनोज गुप्ता, पुष्पेंद्र नामदेव और विद्यासागर उपाध्याय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इन चारों से अलग-अलग स्थानों से ड्रग्स बरामद हुआ है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह नशीला पदार्थ गुजरात से मंगवाया गया था, और रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र के एक ट्रांसपोर्ट में आया था। पुलिस अब इन आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है ताकि इस नशे के नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचा जा सके।
एडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है l







