जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

यशभारत अरुणोदय पंचांग ने कर दी थी ईरान-इजरायल युद्ध विराम की भविष्यवाणी  

यशभारत अरुणोदय पंचांग ने कर दी थी ईरान-इजरायल युद्ध विराम की भविष्यवाणी  

 जबलपुर, यशभारत। ईरान इजरायल युद्ध विराम की भविष्यवाणी ज्योतिष आचार्य पंडित लोकेश व्यास ने यशभारत अरुणोदय पंचांग में स्पष्ट रूप से कर दी थी। पंचांग के नवंबर के पृष्ठ पर इसका उल्लेख है। इसके अलावा 1 साल पूर्व भी उल्लेख किया  गया था कि इजरायल गाजा फिलिस्तीन  में इजरायल द्वारा बहुत सोच समझकर रणनीति के तहत गाजा पट्टी  को कब्जे में लेकर योजनाएं शुरू की जा सकती हैं।

भविष्यवाणी में कहा गया था कि इजरायल को अमेरिका एवं अन्य देशों सहयोग प्राप्त होगा इस युद्ध में मुस्लिम देशों में असंतोष एवं तनाव की चपेट में कुछ अन्य देश भी आ सकते हैं इजरायल की युद्ध आत्मक स्थित विश्व के देशों में तनाव पैदा कर सकती है लेकिन विश्व युद्ध टल जाएगा और निश्चित रूप से अभी की परिस्थितियों देखने पर यह बिल्कुल स्पष्ट दिख रहा है कि ईरान और इजरायल ने युद्ध विराम की घोषणा मंगलवार को कर दी है । वैसे तो भारत के विभिन्न पंचांग में और कैलेंडरों में अलग-अलग तरीके की भविष्यवाणियां विद्वानों के द्वारा हमेशा से की जाती रही है लेकिन अरुणोदय पंचांग में  पिछले वर्षों में जो भी भविष्यवाणियां की गई हैं वह पूर्णता स्पष्ट रूप से सच साबित होती आ रही हैं। निश्चित रूप से ज्योतिष को वेदों का नेत्र माना गया है जो की पूर्णता स्पष्ट भी हो रहा है । ज्योतिषाचार्य पंडित लोकेश व्यास के द्वारा भारत-पाकिस्तान में संघर्ष की भविष्यवाणी हो, या फिर ईरान-इजरायल युद्ध विराम की भविष्यवाणी  या राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पटेल पर जितनी भी बड़ी घटनाएं हो रही हैं उनके द्वारा अरुणोदय पंचांग में जो भी भविष्यवाणी की गई है पूर्ण रूप से सच साबित हो रही है यश भारत में प्रकाशित हो रही भविष्यवाणियों के संदर्भ में जब पाठकों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम लोग सुना करते थे की ज्योतिष की भविष्यवाणी काफी सच होती हैं लेकिन अब हम लोग स्पष्ट रूप से अरुणोदय पंचांग में यह पढ़ भी रहे हैं की भविष्यवाणी यह किस हद तक सच साबित हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button