जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

राज्यसभा सांसद श्री विवेक कृष्ण तन्खा जी के अनुज श्री गोपाल कृष्ण तन्खा का देहावसान

राज्यसभा सांसद श्री विवेक कृष्ण तन्खा जी के अनुज श्री गोपाल कृष्ण तन्खा का देहावसान

गत 21 जून को राज्यसभा सांसद और प्रमुख समाजसेवी श्री विवेक कृष्ण तन्खा जी के छोटे भाई श्री गोपाल कृष्ण तन्खा जी का आकस्मिक निधन भिलाई में हो गया। 67 वर्षीय श्री गोपाल कृष्ण तन्खा जी की तबियत अचानक दो दिन पूर्व बिगड़ जाने से उन्हें भिलाई स्टील प्लांट के सेक्टर-9 के हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था परन्तु उनकी तबियत में सुधार न होने से उन्हें चार्टर्ड प्लेन से उसे भारत के बड़े अस्पताल ले जाने के लिए श्री तन्खा जी द्वारा प्रबंध किये गये थे और चार्टर्ड प्लेन को रायपुर भेजा गया था परन्तु स्थिति में सुधार न होने से उन्हें नहीं ले जाया जा सका। श्री विवेक तन्खा न्यूयॉर्क (अमेरिका) में अपने जीवन पर बनी फिल्म के प्रदर्शन में गये थे जब उनको यह दुखद सुचना प्राप्त हुयी तुरंत ही आयोजकों द्वारा उनके छोटे भाई के निधन की सुचना पर एक मौन सभा का आयोजन किया गया। श्री तन्खा तत्काल ही अपना विदेश दौरा निरस्त कर भारत लौटे और भिलाई जाकर दिवंगत भाई की अस्थियाँ लेकर जबलपुर आये हैं और आज दिनांक 25 जून, बुधवार सुबह 7 बजे लम्हेटा घाट में नर्मदा जी में छोटे भाई के मोक्ष में लिए पवित्र अस्थियों को प्रवाहित करेंगे। श्री गोपाल कृष्ण तन्खा भिलाई स्टील प्लांट में डिप्टी जनरल मैनेजर के पद पर कार्य करते हुए सेवानिवृत्त हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button