कटनीमध्य प्रदेश

बालिका का किसने किया अपहरण! बुआ के घर से लापता हो गई 16 वर्षीय बालिका, सप्ताह बीतने के बाद भी नहीं मिला सुराग, पीडि़त परिवार पुलिस से बेटी को बचाने लगा रहा गुहार

बरही/कटनी। कक्षा 10वी में पढऩे वाली 16 साल की बालिका बुआ के घर से लापता हो गई, जिसका पता एक सप्ताह बीतने के बाद भी नही लग पाया है। पीडि़त बालिका के माता-पिता का बुरा हाल है। बरही थाना पुलिस से लेकर पुलिस अधीक्षक तक पीडि़त परिवार गुहार लगा चुका है। बालिका का अपहरण हुआ या फिर उसे बहला-फुसला कर कौन और कहां ले गया, यह अभी तक पहेली ही बना हुआ है।
पिता ने छोड़ा था बुआ के घर
बरही थानाक्षेत्र के 4 किलोमीटर दूर बुजबुजा में रहने वाले शिक्षक ने अपनी बेटी को बरही स्थित बुआ के घर छोडक़र बाजार करने चला गया, करीब 2 घंटे बाद जब शिक्षक पिता बेटी को लेने पहुंचा तो बेटी बुआ के घर से लापता थी खोजने के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो बरही थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
एसपी से की नामजद शिकायत
लापता बालिका के शिक्षक पिता ने बेटी को खोजने के लिए पुलिस अधीक्षक कटनी के पास पहुंचकर बालिका का अपहरण करने वाले संदेही के खिलाफ नामजद शिकायत भी की है। बताया गया है की गायब बालिका ने उसी दिन शाम को एक मोबाइल नंबर से अपनी बहन को काल कर बोली थी की वह मैहर से लौट रही है, उसके बाद न वह लौटी और न ही मोबाइल की घंटी बज रही है। कहने को तो आपरेशन मुस्कान के तहत लापता, अपह्त होने वाली बालिकाओं को तलाश कर उनके परिजनों के सुपुर्द करने के लिए मप्र की पुलिस गंभीरता से काम कर रही है, लेकिन बरही से लापता नाबालिग का एक सप्ताह बीतने के बाद भी पता न लग पाना अभियान पर प्रश्नचिन्ह लगमा लाजमी है। बहरहाल पीड़ित परिवार बेटी को बचाने के लिए बरही, कटनी पुलिस से गुहार लगा रहा है।
इनका कहना है
पूरा सर्विलेंस सिस्टम इन दिनों लूट के आरोपियों को पकडऩे में जुटा हुआ था। लापता बालिका को तलाशने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से प्रयास कर रही है।
-शैलेंद्र सिंह यादव, थाना प्रभारी बरहीWhatsApp Image 2025 06 24 at 12.28.08

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button