मध्य प्रदेशराज्य

करंट लगने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत : छत में कर रहे थे काम               

मंडला यशभारत lएक निर्माणाधीन मकान की छत पर काम कर रहे दो मजदूरों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गईl

बताया जा रहा है की- यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक निर्माणाधीन मकान में सेंटिंग का कार्य कर रहे थे- प्राप्त जानकारी के अनुसार- सेंटिंग का काम करते समय लोहे की सरिए ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के संपर्क में आ गई- जिससे दोनों को जोरदार करंट लगा और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया- मृतकों की पहचान शिवनाथ झारिया उम्र-20 वर्ष- पिता पुरषोत्तम झरिया और दालचंद झारिया उम्र- 40 वर्ष- पिता टीकाराम झरिया के रूप में हुई है- दोनो यूवक झुरगी- पौंडी के निवासी थेl

बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर एक निर्माणाधीन मकान में सेंटिंग का काम कर रहे थे- इसी दौरान लोहे का सरिया हाई टेंशन लाइन से टकरा गया व एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया- और दूसरा मजदूर उसे बचाने गया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया- करंट इतना तेज था की दोनो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई- घटना की सूचना मिलते ही मोहगांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचा और दोनो यूवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहगांव लाया गया जहां- जांच के बाद डाक्टर ने दोनो को म्रत घोषित कर दिया- फिर पुलिस ने दोनों शवों का- पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए- शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है- व पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है- घटना की खबर लगते ही  क्षेत्र  में शोक में डूबे ग्रामीण जन – म्रतक व्यक्तियों के परिजन के साथ बड़ी संख्या में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहगांव में एकत्र हो गए- और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है पुलिस  मामले की जांच कर रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button