अब पुलिस में नहीं भटकना पड़ेगा अनकंपा नियुक्ति के लिए डीजीपी ने किया सिस्टम में बदलाव

अब पुलिस में नहीं भटकना पड़ेगा अनकंपा नियुक्ति के लिए डीजीपी ने किया सिस्टम में बदलाव भोपाल, यशभारत। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की व्यवस्था में सुधार किया है, जिससे अब अनुकंपा नियुक्ति की व्यवस्था में बदलाव किया है। इसका असर भी अब सामने आने ल गा है जिसकी वजह से बीते छह माह में ही 205 लोगों को अनुकंपा नियुक्तिम मिल गई है। दरअसल, विभाग की संबधित शाखा मेें लंबे समय से काम कर रहे लोगों को हटाकर नए लोगों को पदस्थ कर दिदया है। अब जब व्यवस्था पटरी पर आ गई है तो पात्र अभ्यर्थियों को बिना पैसे दिए या किसी से संपर्क किए बिना निश्मानुसार पुलिस विभाग में अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिल रही है। जानकाररी के अनुसार बीते छह महीने में जिन 205 लोगों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति मिली है , उनमें एएसआई, कांस्टेबल और बाल कांस्टेबल या बाल रक्षक शामिल हैं। दरअसल, अनुकंपा के आधार पर नौकरी चाहने वाले व्यक्ति को इधर-उधर भटकना पड़ता है। मकवाना ने निर्देश जारी किए हैं कि यदि मृतक पुलिसकर्मी पात्र हैं तो उनके परिजनों से अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगा जाए। आदेश में कहा गया है कि आवेदन में कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए। इसके बाद सभी औपचारिकताएं पूरी कर व्यक्ति को बिना देरी के नौकरी दी जाए। डीजीपी ने अधिकारियों से साफ कहा कि एक तरफ पुलिस विभाग में स्टाफ की कमी है। दूसरी तरफ मृतक पुलिसकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासनिक विंग को यह भी निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि वास्तविक लोगों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। डीजीपी के निर्देश के बाद अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लंबित मामलों का निपटारा किया जा रहा है। तबादले के वास्तविक मामलों के लिए भी यही नीति लागू की गई है। गंभीर बीमारी के कारण तबादले की जरूरत वाले लोगों के मामलों के त्वरित निपटारे की व्यवस्था की गई है। यही वजह है कि डीजीपी सीधे संबंधित लोगों तक आदेश पहुंचा रहे हैं। उनका मकसद भ्रष्टाचार को रोकना है।







