गांजा तस्करी : महिला गिरफ्तार… गैंग फरार, सप्ताह में अवैध मादक पदार्थ बेचने वालों के विरूद्व पुलिस की दूसरी कार्यवाही

सिवनी यश भारत:-सिवनी में गांजे का कारोबार करने वाले सक्रीय है जिनपर रोक लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। जहां कोतवाली पुलिस ने गांजे की तस्करी करते एक महिला को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी किशोर बामनकर ने शाम 5 बजे जानकारी देते हुते बताया की सिवनी जिले में चल रहे जुआ, सटटा शराब अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता सख्त है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरूदत्त शर्मा एवं सी.एस.पी पूजा पांडे के द्वारा कार्यवाही कराने हेतु हमेशा तत्पर है। मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी की गंज वार्ड रानी दुर्गावती वार्ड रेल्वे फाटक के पास अवैध रुप से गांजा रखे होने की सूचना पर एक महिला को महिला स्टाफ की सहायता से घेराबंदी कर पकडा गया। जिसके द्वारा अपना नाम रीतम मानाठाकुर पति विदेश मानाठाकुर गंज मोहल्ला रानी दुर्गावती वार्ड बताया जिससे एक सफेद रंग के थैले में 375 ग्राम गांजा जप्त किया गया। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ रखने के सबंध में कोई वैद्य दस्तावेज लायसेंस न होने से आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जप्त 375 ग्राम गांजा कीमती करीबन 3500/- रूपये और 300 रूपये नगदी बरामद किए।
आरोपिया रितम मानाठाकुर के विरूद्ध अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखे होने से आरोपिया के पूर्व से 2 एवं आबकारी एक्ट के 2 अपराध पंजीबद्ध है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली किशोर वामनकर, उपनिरीक्षक डी. आर शरणगत, देवेन्द्र उइके, आरक्षक अमित रघुवंशी, विक्रम देशमुख, प्रतीक सिद्धार्थ दुबे अजेन्द्र पाल, महिला आरक्षक रीना धुर्वे, अनीता धुर्वे शामिल रही।







