मध्य प्रदेशराज्य
तेज रफ्तार का कहर : हवा में उछालकर कुएं में जा गिरी कार, कार में फंसे युवकों क़ो निकाला बाहर, अस्पताल में भर्ती

दमोह lजिले के रनेह थाना क्षेत्र अंतर्गत कचौरा तालाब के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर हवा में उछल गई और सीधे एक गहरे कुएं में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद स्थानीय लोग भी दंग रह गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल हटा रैफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार तीन युवक एक विवाह समारोह में शामिल होकर रनेह से हिन्मतपति गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी। जिससे कार का सन्तुलन बिगड़ गया,
हालांकि हादसे में घायल हुए सभी युवकों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






