हमारी सरकारों में सेवा का भाव, इसलिए मिलता है जनता का समर्थन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष ने भोपाल जिले की कार्यशाला को किया संबोधित

भोपाल. भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में लगातार जनता का समर्थन इसलिए मिलता है क्योंकि हमारी सरकारों में सेवा का भाव है। भाजपा की डबल इंजन की केन्द्र और प्रदेश सरकारों ने विभिन्न जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से जनता के दुख को दूर करने का काम किया है। हमें अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर प्रत्येक समाज वर्ग के बीच सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है ।उन्हें योजनाओं का लाभ भी दिलाना है।यह बात प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल जिले की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति मौजूद थे। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा की ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान में 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी सहभागिता करना है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 23 जून डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस एवं 6 जुलाई को उनकी जयंती मनायी जाएगी। उन्होंने भोपाल जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को 95 प्रतिशत बूथों पर सुने जाने पर जिला पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कैडर बेस आर्गेनाइजेशन की पहचान और बूथ अध्यक्ष की सक्रियता का परिणाम है।
*भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवाभाव के साथ समाज के हित के लिए कार्य करते है। हमें ‘एक पेड़ मां’ के नाम अभियान के तहत बूथ और मंडल स्तर पर पौधारोपण करना है। पेड़ और जल के संरक्षण और संवर्धन के साथ हमारा वातावरण प्लास्टिक मुक्त बनाना, जलाशयों को स्वच्छ रखना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी अभियान चला रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 5 जून 2024 से ‘एक पेड़ मॉं के नाम’ अभियान प्रारंभ किया था वह आज जनआंदोलन बन चुका है। हमें 2 महीने में अपने-अपने घरों एवं सार्वजनिक जगहों पर पौधारोपण करना है।
भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल के तहत जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता करेंगे। 9 जून को प्रदेश स्तर और 10-11 जून को जिला स्तर पर पत्रकार-वार्ताओं का आयोजन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश के जिलों में प्रोफेशनल मीट और मंडल स्तर पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन कर संकल्प लिया जाएगा। योजनाओं के पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि आयुष्मान योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 23 जून डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस एवं 6 जुलाई को उनकी जयंती मनायी जाएगी। 25 जून को कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष होने पर सेमिनार और लोकतंत्र सेनानी के सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।







