जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मौसम सुहाना होते ही बोट क्लब में बढ़ी पर्यटकों की भीड़

 यश भारत, भोपाल। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर चल रहा है। मौसम में लगातार बदलाव देखने में आ रहा है। मानसून को अभी कुछ समय बचा है ऐसे में प्री मानसून की बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है। शहर के बोट क्लब में इन दिनों बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बोट क्लब के मैनेजर अरविंद शर्मा ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। आम दिनों में लोग यहां पहुंचते ही हैं लेकिन मौसम में आए बदलाव के चलते लोग ज्यादा पहुंच रहे हैं। बोट संचालक विक्रम रैकवार ने बताया कि पर्यटकों के लिए पैडल बोट उपलब्ध है। पर्यटक यहां बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। दोपहर के बाद शाम के समय भीड़ बहुत अधिक हो रही है। पुलिस की ओर से भी जवान तैनात किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button