जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

नगर निगम ने लिया एक्शन,मामा दम बिरयानी के ठेले जप्त कर की,चालानी कार्रवाई,

नगर निगम ने लिया एक्शन,मामा दम बिरयानी के ठेले जप्त कर की,चालानी कार्रवाई,

1748417090 WhatsApp Image 2025 05 28 at 12.01.39 AM (1)

जबलपुर, यश भारत। जबलपुर नगर निगम प्रशासन ने शहर में फैलते अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम अधिकारी अखिलेश सिंह के नेतृत्व में दमोह नाका, छोटी लाइन,और गौरीघाट रोड क्षेत्र में अवैध रूप से सड़क किनारे ठेले लगाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

1748417099 WhatsApp Image 2025 05 28 at 12.01.39 AM

अभियान के दौरान कई ठेले और गाड़ियां जब्त की गईं, जो नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से खड़ी थीं। कार्रवाई के दौरान एक ऑटो ई-रिक्शा भी पकड़ा गया जिसका रजिस्ट्रेशन नहीं था। यातायात पुलिस ने तुरंत चालानी कार्रवाई कर उसे जब्त कर लिया।

1748417113 WhatsApp Image 2025 05 28 at 12.01.39 AM (2)

इस पूरी प्रक्रिया में एक चौंकाने वाला मामला भी सामने आया, जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़का ठेले पर काम करता पाया गया। अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करने की बात कही है। नगर निगम अधिकारी अखिलेश सिंह ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और जहां-जहां अतिक्रमण मिलेगा, उसे हटाया जाएगा ताकि आम जनता को सुचारु रूप से सड़क पर चलने में कोई परेशानी न हो और नगर निगम की जमीन पर कोई अवैध कब्जा न कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button