जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बीजेपी जिला अध्यक्ष के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखी महिला बयान आया सामने… देखें वीडियो…

बीजेपी ज़िलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप के महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में वायरल वीडियो मामले में नया मोड़ आ गया है. इस वीडियो में बीजेपी नेता के साथ दिखाई दे रही महिला कार्यकर्ता सामने आई हैं. महिला ने अमर किशोर का बचाव करते हुए उन्हें पिता तुल्य बताया और कहा कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. महिला ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

महिला ने बताया कि वो 12 अप्रैल को लखनऊ से वापस आ रही थी, रात हो गई थी और उसकी तबीयत ठीक नहीं थी. महिला ने कहा कि मुझे दिक्कत महसूस हो रही थी, इसलिए हमने ज़िलाध्यक्ष जी को फ़ोन किया और बताया कि मैं रेलवे स्टेशन पर हूं, मुझे थोड़ी देर रुकने के लिए जगह दे दीजिए या घर भिजवा दीजिए, जिसके बाद वो मुझे लेने के लिए आए. इसी बीच उन्हें एक जरूरी फोन आ गया, जिसके बाद वो मुझे पार्टी कार्यालय लेकर गए.

 

महिला ने अमर किशोर को बताया पिता तुल्य
महिला ने बताया कि बीजेपी नेता ने उन्हें पार्टी दफ्तर में आराम करने को कहा और कहा कि वो उसे किसी के जरिए घर भिजवा देंगे. महिला ने कहा कि जब वो सीढ़ियां चढ़ रही थी तो उसने हील पहनी थी, तभी उसे चक्कर जैसा महसूस हुआ और वो गिरने लगी तो ज़िलाध्यक्ष जी उसका हाथ पकड़कर उन्हें संभाल लिया और सहारा दिया, नहीं तो उसका पैर फिसल सकता था और ज्यादा चोट भी आ सकती थी. जिसके बाद उन्होंने मुझे अंदर तक छोड़ा और कहा कि तुम यहां रुको मैं किसी के जरिए भेजता हूं.

महिला ने दावा किया उस दिन बस यही बात थी. जिलाअध्यक्ष जी न कभी गलत थे, न हैं..मैं उन्हें साढ़े तीन साल से जानती हूं. हमारे पारिवारिक संबंध भी रहे हैं. इसलिए मैंने भरोसा करके उन्हें फोन किया. वो मेरे पिता तुल्य हैं या हमारे बड़े भाई मान लीजिए. मैं बच्ची नहीं हूं जो कोई मुझे बहलाएगा. जो मेरे बारे में अफवाह फैलाई हैं मैंने थाने में शिकायत की है. अगर नहीं मानेंगे तो मैं मानहानि का दावा करुंगी. महिला आयोग जाऊंगी.

महिला ने तमाम आरोपों को गलत और राजनीति से प्रेरित बताया. महिला ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं है. अध्यक्ष जी को बदनाम किया जा रहा है. मैं उन पर पूरा भरोसा करती हूं. उन पर आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button