
जबलपुर यशभारत। आगामी 31मई को जबलपुर में आयोजित होने वाली जय हिंद यात्रा और सभा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जबलपुर आगमन हो सकता है। और कांग्रेस के द्वारा इसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। कांग्रेस संगठन की एक आवश्यक बैठक बुधवार की शाम रसल चौक स्थित होटल अरिहंत में आयोजित हुई जिसमें उपस्थित कांग्रेस जनों को इसकी जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया है कि श्री गांधी का आगमन लगभग तय है। बैठक में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ग्रामीण अध्यक्ष डॉ नीलेश जैन विधायक लखन घनघोरिया पूर्व विधायक संजय यादव पूर्व मंत्री तरुण भानोट पूर्व मंत्री कौशल्या गोटिया पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश यादव के साथ ही जबलपुर के प्रभारी विधायक रजनीश सिंह विधायक आर के दोगने विशेष रूप से उपस्थित रहे। राहुल गांधी कार्यक्रम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी 27 तारीख को जबलपुर आने वाले हैं और तैयारी का जायजा लेंगे। इसके अलावा लगातार बैठके आयोजित करने का भी कार्यक्रम है.बैठक में पार्षदों के साथ ही युवक कांग्रेस से एनएसयूआई सेवादल और दूसरे प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।







