जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

देशी कट्टा खोंसे खडा था, पुलिस ने दबोचा

जबलपुर यश भारत। थाना प्रभारी बेलबाग राजकुमार खटीक ने बताया कि बीती रात क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक रामलीला मैदान मंदिर के पास बाई का बगीचा में काले रंग का जींस पेंट तथा काले रंग की हाफ टीशर्ट पहने हुये अपने पास देशी कट्टा रखकर कोई अपराध करने की नीयत से खड़ा है। सूचना पर तत्काल दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम कुनाल कोरी उम्र 22 वर्ष निवासी ताम्रकार मोहल्ला बाई का बगीचा बेलबाग बताया, जो तलाशी लेने पर कमर में एक देशी कट्टा खोंसे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त देशी कट्टा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button