इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सरकारी प्रॉपर्टी से हटा अतिक्रमण:इनायतपुर में 9.36 करोड़ की जमीन मुक्त, वर्कशॉप गिराया; रातीबड़ में भी कार्रवाई

राजधानी भोपाल में गुरुवार को जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर बड़ी कार्रवाई की। करीब 9.36 करोड़ रुपए की सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप को चंद मिनटों में जमींदोज कर दिया गया। रातीबड़ में भी बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की गई।

एंटी माफिया अभियान के तहत गुरुवार दोपहर में जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस अधिकारी इनायतपुर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। यहां सरकारी जमीन पर जहीर पिता मोहम्मद इसराइल ने ऑटो मोबाइल वर्कशॉप का निर्माण कर लिया था। 6 हजार वर्गमीटर जमीन की बाजार कीमत 9 करोड़ 36 लाख रुपए है। हंगामे की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल मौजूद रहा। जेसीबी की मदद से पक्का निर्माण, शेड आदि हटा दिए गए। एडीएम दिलीप यादव के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

1:-ग्राम रातीबढ खसरा क्रमांक 101/1/2 रकबा 1.486 हैक्टेयर अवध नारायण द्वारा अवैध प्लाटिंग की जा रही थी इसकी कीमत कीमत लगभग 3 करोड़ है, भूमि को पुराने स्वरूप में लाया गया ।

2:- ग्राम सिकंदराबाद खसरा क्रमांक 250 मद चारागाह में शाहिद खान की शेड वाली दुकान 300 स्क्वायर फीट कीमत 15 लाख, जो शासकीय भूमि पर बनाई जा रही थी,इसे हटाया गया।

3:-ग्राम सरवर खसरा क्रमांक 505 रकबा 0.430 हैक्टेयर छोटेराम s/o गोविंद राम द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर प्लॉट बेचे जा रहे थे जिसकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ है। इस भूमि को मूल स्वरुप में लाया गया।

4:-ग्राम बरखेड़ा नाथू खसरा क्रमांक 56/2/2/1 रकबा 0.790 हैक्टेयर निजी भूमि पर अवेध प्लॉटिंग श्रीमति इरम अहमद पत्नी एमी पटेल के द्वारा की जा रही थी जिसकी कीमत 3 करोड़ लगभग है। भूमि को मूल स्वरूप में लाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button