जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
ट्रिपल आईटी डीएम कॉलेज की छात्राओं ने घेरा डुमना चौकी, साथी छात्रा पर न्यूड वीडियो बनाने का लगाया आरोप
जबलपुर यश भारत। खमरिया थाना अंतर्गत ट्रिपल आईटीएम कॉलेज की कुछ छात्राओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने अपनी साथी छात्रा पर आरोप लगाया है कि वह उनके न्यूड वीडियो बनाती थी और वह धीरे से अपने दिल्ली बैठे दोस्त को भेज देती थी। इसी बात को लेकर छात्राओं द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है मामले की गंभीरता को देखकर कॉलेज प्रशासन व थाना प्रभारी स्वयं मौके पर मौजूद है और लगातार छात्राओं से बात करते हुए घटना की जानकारी ले रही है । कॉलेज प्रबंधन द्वारा आरोपी छात्रा को अपने संरक्षण में ले रखा है और पुलिस लगातार प्रदर्शन कर रही छात्राओं को शांति बनाए रखने की अपील कर रही है







