जालपा मढ़िया के पास पकड़ा गया चाकूबाज, रंगदारी दिखाना पड़ा महंगा

कटनी। शहर के प्रमुख आस्था के केंद्र मां जालपा मढ़िया में नवरात्रि पर्व के चलते भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर यहां पुलिस बल भी तैनात किया गया है कि ताकि कोई वारदात घटित न हो सके। बताया जाता है कि यहां ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक रश्मि सोनकर को जानकारी मिली कि एक लड़का खटकेदार चाकू लेकर जालपा मढ़िया के पास गरीबों को डरा धमका कर रुपयों की मांग कर रहा है। जिस पर उपनिरीक्षक रश्मि सोनकर ने सूचना मिलते ही तुरंत स्टाफ के साथ जाकर उसको पकड़ा और कोतवाली पुलिस के हवाले किया। लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है।कटनी। शहर के प्रमुख आस्था के केंद्र मां जालपा मढ़िया में नवरात्रि पर्व के चलते भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर यहां पुलिस बल भी तैनात किया गया है कि ताकि कोई वारदात घटित न हो सके। बताया जाता है कि यहां ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक रश्मि सोनकर को जानकारी मिली कि एक लड़का खटकेदार चाकू लेकर जालपा मढ़िया के पास गरीबों को डरा धमका कर रुपयों की मांग कर रहा है। जिस पर उपनिरीक्षक रश्मि सोनकर ने सूचना मिलते ही तुरंत स्टाफ के साथ जाकर उसको पकड़ा और कोतवाली पुलिस के हवाले किया। लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है।








