जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

शादी के दो दिन बाद पिता बना दूल्हाः हनीमून पर पत्नी ने बच्चे को दिया जन्म

 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक ऐसी खबर आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल वहां एक ऐसी शादी हुई जिसने ऐसा रुख लिया कि दूल्हे समेत बारातियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल शादी के दो दिन बाद दुल्हन के पेट में जोर का दर्द हुआ। दर्द इतना असहनीय था कि उसे अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद जो हुआ वो सभी के होश उड़ाने वाला था। डॉक्टर ने इलाज के दौरान बताया कि दुल्हन प्रेग्नेंट है और बच्चा पैदा होने वाला है।

शादी के दो दिनों बाद ही पिता बना दूल्हा
शादी कर दुल्हन को घर ले गया परिवार के लिए दो दिन बाद ही ऐसा दिन आया जो उनके लिए कयामत से कम नहीं था। जी हां, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल गई। दो दिन बाद ही उसके पेट में दर्द हुआ और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि जल्द ही वो बच्चे को जन्म देने वाली है। परिवार वालों ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए और दो घंटे के अंदर ही दो दिन पहले दूल्हा बना व्यक्ति पिता बन गया।

 

किसका है बच्चा
बेटे की शादी के जश्न में डूबे लोग अभी रिश्तेदारों को विदा भी नहीं कर पाए थे कि घर में एक नन्हा मेहमान आ गया। अचानक लगे इस झटके से पूरा परिवार सदमे में है। वहीं दूल्हे ने बच्चे को स्वीकार करने से मना कर दिया है। लेकिन लड़की के परिवार वालों का दावा है कि साल 2024 में दोनों की सगाई हुई थी। तभी से दोनों का मिलना-जुलना है। उनके अनुसार बच्चा उसी का है। हालांकि दूल्हा अपनी जिद पर अड़ा हुआ है कि ये बच्चा उसका नहीं है।

 

दुल्हन के परिवार ने लगाया दहेज का आरोप
एक तरफ घर में टेंशन का माहौल है। वहीं दूसरी ओर दूल्हे ने बच्चे को अस्वीकार कर दिया है। अब परिवार वाले उस लड़की से भी कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते हैं। लड़के वालों ने दुल्हन के परिवार वालों से शादी में दिए गए गिफ्ट आदि को वापस देने की मांग की है। इसी बीच लड़की वालों ने भी दूल्हे पक्ष पर दहेज लेने का आरोप लगाया है। पंचायत में बातचीत के बाद दुल्हन अपने मायके वापस आ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button