जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मां कर्मा देवी जयंती पर साहू समाज प्रेरणा : युवा मंडल करेगा 11 गरीब कन्याओं का विवाह

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो) युवा मंडल साहू समाज द्वारा शास्त्री वार्ड स्थित साहू सामुदायिक भवन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मां कर्मा देवी जयंती और निशुल्क आदर्श विवाह सम्मेलन की चर्चा कर रूपरेखा तय की गई।

गौरतलब है कि युवा मंडल साहू समाज हर वर्ष मां कर्मा देवी जयंती पर निशुल्क आदर्श विवाह सम्मेलन का आयोजन करता है, इस वर्ष भी माँ कर्मा देवी जयंती पर यह आयोजन बड़े भव्य स्तर पर किया जाएगा, बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 10 समाज की गरीब कन्याओं व एक अन्य समाज की गरीब कन्या का विवाह सम्मेलन में कराया जाएगा, जिसमें युवा मंडल साहू समाज द्वारा 40 हजार रूपये की विवाह सामग्री प्रत्येक जोड़े को उपहार स्वरूप भेंट की जाएगी इसके साथ ही समाज के लोगों द्वारा भी अपनी ओर से वर -वधु को उपहार सामग्री भेंट की जाएगी।

युवा मंडल अध्यक्ष खेमचंद साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि मां कर्मा देवी जयंती पर आयोजित होने वाले निशुल्क आदर्श विवाह सम्मेलन के कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तय करने अगली बैठक 4 मार्च मंगलवार को शाम 7:30 बजे साहू सामुदायिक भवन में आयोजित की जाएगी,जिसमें महिला मंडल की सभी पदाधिकारी व सदस्य, ट्रस्ट सदस्य युवा मंडल के सभी पदाधिकारी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है, उन्होंने बताया इसी बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्था प्रभारी के नाम तय कर उन्हें कार्य सौंपा जाएगा। यह जानकारी साहू समाज जिला प्रवक्ता शिवम् साहू ने जारी विज्ञप्ति में प्रेस को दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button