जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
प्रयागराज कुंभ से लौट रहे यात्री हुए हादसे का शिकार : तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में गिरा : हादसे में 2 लोगों की मौत , 6 गंभीर घायल

सतना lमैहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एनएच-30 पर पहाड़ी गांव के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, छह गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है मामले की जांच जारी हैl
हादसे में वाहन सवार वीरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में विमला देवी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों पति-पत्नी थे।
वाहन में सवार सभी 8 लोग प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होकर जबलपुर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल मैहर में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी।