जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

गोरखपुर गुरुद्वारे के पीछे मंदिर में आग, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बचाई बड़ी हानि

बड़ा हादसा होने से टल गया।

गोरखपुर गुरुद्वारे के पीछे मंदिर में आग, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बचाई बड़ी हानि

बड़ा हादसा होने से टल गया।

जबलपुर, यश भारत। गोरखपुर थाना अंतर्गत गुरुद्वारे के पीछे स्थित एक मंदिर में आग लगने की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर तुरंत काबू पा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर में छोटी सी आग लगी थी, जिससे वहां का फर्नीचर जल गया। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या मंदिर के दीपक से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।
मौके पर मौजूद दिलीप ने बताया कि फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच गई थी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय प्रशासन की तत्परता और सहयोग की प्रशंसा की गई है।
फिलहाल, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है और प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button