ग्वालियरजबलपुरमध्य प्रदेश
दो पक्षों में विवाद : पीड़ित परिवार के साथ मारपीट कर हथियार लहराते हुए जान से मारने की दी धमकी

ग्वालियरl ग्वालियर जिले के भीतरवार थाना क्षेत्र के भैंसनारी गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया ,जिसके बाद आरोपियों द्वारा पीड़ित परिवार के साथ मारपीट कर हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी गई,घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया हैl
जिसमें आरोपियों के द्वारा हथियारों का प्रदर्शन कर पीड़ित परिवार को धमकाया जा रहा है,वही पीड़ित परिवार ने थाना प्रभारी भीतरबार को सूचना दी लेकिन अभी तक इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कोई करवाई नहीं की गई, लेकिन बदमाशों के द्वारा हथियार लहराते हुए पीड़ित परिवार को धमकाने का वीडियो सामने आने के बाद आईजी ग्वालियर अरविन्द सिंह सक्सैना ने तत्काल वरिष्ट अधिकारियों को मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच कर करवाई करने का निर्देश दिए गए।







