जबलपुरमध्य प्रदेश

किसानों के काम की खबर : 31 दिसम्बर तक अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं किसान

मंडला|  उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी फसलों के लिए बीमा पंजीकरण की शुरूआत हो गई है। रबी 2024-25 में फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2024 है।

 

इच्छुक कृषक उक्त तिथि के पूर्व अपने पटवारी हल्का का अधिसूचित फसलों का बीमा करवा सकते हैं। रबी मौसम में सभी अनाज, दलहन, तिलहन फसलों हेतु बीमित राशि का मात्रा अधिकतम 1.5 प्रतिशत प्रीमियम कृषकों द्वारा देय है। शेष प्रीमियम राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा वाहन किया जाता है। योजना के प्रावधान अधिसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित फसलें उगाने वाले बटाईदारों और काश्तदारों सहित सभी किसान अपनी फसलों का बीमा कवरेज प्राप्त करने हेतु पात्र हैं। योजना सभी कृषकों हेतु स्वैच्छिक की गई है। अल्पकालिक फसल ऋण प्राप्त करने वाले कृषकों की फसलों का बीमा संबंधित बैंक द्वारा किया जावेगा। अऋणी कृषक अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिले की समस्त सहकारी समितियों प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थापित कॉन सर्विस सेन्टर जिले के समस्त बैंक, फसल बीमा पोर्टल (www.pmfby.gov.in) प्रतिनिधि बीमा एजेंट एवं उर्वरक नगद विक्रय केन्द्र के माध्यम से एवं स्वयं कृषक फसल बीमा पोर्टल पर जाकर पंजीयन करने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2024 तक करवा सकते हैं।

 

अऋणी कृषकों हेतु आवश्यक दस्तावेज अऋणी कृषकों की पंजीयन करवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज भू-अधिकारी पुस्तिका की छायाप्रति, पहचान पत्र आधार कार्ड, बैंक पास बुक की छायाप्रति। बुआई प्रमाण पत्र की प्रति (कृषि विस्तार अधिकारी, सरपंच/सचिव द्वारा सत्यापित), मोबाईल नंबर। केसीसी ऋणी कृषक गत वर्ष से अपनी फसल परिवर्तन की सूचना 29 दिसंबर तक बैंक को दे सकता है अधिक जानकारी के लिये किसान भाई कृषि रक्षक पोर्टल/हेल्पलाईन 14447 पर संपर्क कर सकते हैं। किसानों से अपील है कि फसल बीमा का लाभ लेने के लिये अधिसूचित क्षेत्र में बोई गई अधिसूचित फसलों का बीमा अवश्य करायें। अधिक जानकारी के लिये एग्रीकल्चर इंश्योरेंस प्रतिनिधि, क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या समीपस्थ बैंक शाखा से संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button