पाटन अमरपुर ग्राम में दुर्घटना: मजदूरों से भरा वाहन पलटा 20 घायल.8 की हालत गंभीर

जबलपुर यशभारत।
जिले के पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मजदूरों से भरा लोडिंग वाहन पलट जाने के कारण करीब 20 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।जिनका प्राथमिक उपचार स्थानीय अस्पताल में कराए जाने के बाद जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। आज सुबह हुई इस दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मजदूरों से भरा वाहन ग्राम छेड़ी से मजदूर महुआखेड़ा मटर की तुड़ाई करने जा रहे थे उक्त वाहन जैसे ही अमरपुर ग्राम के पास पहुंच ही था कि चालक वाहन से अपना नियंत्रण को बैठा और आगे जाकर पलट गया।

मजदूरों में मची चिख पुकारे
उक्त वाहन पलटने के बाद उसमें सवार मजदूर में चिख पुकारें मच गई। राहगीरों द्वारा वाहन में फंसे मजदूरों को बाहर निकल गया और इस घटना की खबर पुलिस को दी गई। उक्त दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए पहले पाटन अस्पताल पहुंचाया गया जहां से कुछ मजदूरों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उपचार के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया।
वाहन की रफ्तार तेज होने से हुआ हादसा
इस दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक वाहन चालक बहुत ही तेज गति से वाहन चला रहा था। वाहन जब तेज रफ्तार से चल रहा था तब मजदूरों ने उसे तेज रफ्तार वाहन चलाने के लिए मन भी किया था। बावजूद इसके चालक अपनी रफ्तार से वाहन चलता रहा जिससे मजदूर दुर्घटना के शिकार हो गए।

माल वाहक मैं ले जा रहे थे मजदूर
जिस वाहन में मजदूर दुर्घटना के शिकार हुए हैं उसमें किसी भी प्रकार की सवारी मजदूर बैठना नियम विरुद्ध है किंतु वाहन चालक अपनी कमाई के चक्कर में ठसाठस मजदूर भरा हुआ था।
ये घायल हुए
1. कला बाई गौंड (41 वर्ष)
2. राम बाई (46 वर्ष)
3. अशोक बसोर (55 वर्ष)
4. सिम्मा झारिया (45 वर्ष)
5. रंजीता गौड़ (13 वर्ष)
6. कमररानी (42 वर्ष)
7. शेखर गौड़ (16 वर्ष)
8. कुमारी लीला (17 वर्ष)









