मध्य प्रदेशराज्य

खौफनाक साजिश : चौथी शादी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की निर्मम हत्या

अंधे कत्ल का खुलासा... झाड़ियों में मिली लाश, रस्सी से घोंटकर मारा, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

नरसिंहपुर। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। तीसरा पति रास्ते का रोड़ा बना तो कलयुगी पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। झाड़ियों में मिली अज्ञात लाश की गुत्थी सुलझाते ही पुलिस के भी होश उड़ गए।

 पुल के पास मिली थी लाश

30 जून को NH-44 के पास वारूरेवा नदी पुल के पास झाड़ियों में एक अज्ञात पुरुष का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 1 जुलाई को मृतक की पहचान डोरीलाल मेहरा ने अपने बेटे तुलसीराम मेहरा निवासी नरसिंहपुर के रूप में की।

 

मामला अंधे कत्ल का था। एसपी डॉ. ऋषिकेश मीणा ने एडिशनल SP व SDOP के मार्गदर्शन में स्पेशल टीम गठित की। वैज्ञानिक साक्ष्य, CCTV, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र के सहारे जांच शुरू हुई।

तीन शादियां, चौथी की तैयारी में रचा खूनी खेल

जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी सरोज मेहरा पहले दो शादी कर चुकी थी। एक साल पहले उसने तुलसीराम से तीसरी शादी की थी। लेकिन सरोज का गांव पुरगवां के महेन्द्र मेहरा से अवैध संबंध था। तुलसीराम को इसकी भनक लग गई थी। रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर सरोज ने महेन्द्र के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। वह चौथी शादी करना चाहती थी।

 

प्लान के मुताबिक विष्णू रजक 30 जून को तुलसीराम को शराब पिलाने के बहाने वारूरेवा पुल के पास ले गया। पीछे से महेन्द्र भी पहुंच गया। दोनों ने मिलकर रस्सी से तुलसीराम का गला घोंट दिया। हत्या के बाद लाश झाड़ियों में फेंककर तीनों फरार हो गए।

*ऐसे टूटी आरोपी पत्नी*

पुलिस ने शक के आधार पर सरोज से कड़ाई से पूछताछ की। वैज्ञानिक सबूत सामने रखते ही सरोज टूट गई। उसने महेन्द्र के साथ अवैध संबंध और पति की हत्या की साजिश कबूल कर ली।

पुलिस ने हत्यारी पत्नी सरोज मेहरा, प्रेमी महेन्द्र मेहरा निवासी पुरगवां और साथी विष्णू रजक को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button