जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के बाद बाइक सवार हवा में उछला ….फट गया सिर : मौत 

दमोहl जबलपुर स्टेट हाईवे पर संग्रामपुर चौकी अंतर्गत एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जिससे उसका सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

राहगीरों ने हादसे की खबर पुलिस को दी। जानकारी अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।

 

मृतक के पिता ने जैसे ही खून से लतफथ अपने बेटे का शव देखा, तो वह खून से सने अपने बेटे के चेहरे को गमछे से साफ करने लगे। मां छाती पीटते हुए चिल्ला-चिल्ला कर रोने लगी। इस दृश्य को देख आसपास मौजूद लोग भी भावुक हो गए।

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पिपरिया ससना गांव निवासी युवक वीरेंद्र (30) पिता राम विशाल पटेल बाइक से अपने गांव जा रहा था। संग्रामपुर गुबारा के बीच फलको नाला मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button