देश

दरभंगा टू मुंबई की लव स्टोरी जान हिल जाएंगे: मुस्लिम लड़की से प्यार और 7 टुकड़ों में मिली पासवान लड़के की लाश

दरभंगा, एजेंसी। बिहार के दरभंगा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के एक युवक की मुंबई में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक का दूसरे धर्म की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजनों ने युवक की हत्या कर शव के कई टुकड़े कर दिए। यह घटना दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव के रहने वाले रघुनंदन पासवान उर्फ राघव पासवान के साथ हुई है।
इब्राहिमपुर की लड़की से चल रहा था प्रेम प्रसंग
बताया जा रहा है कि रघुनंदन का पड़ोस के गांव इब्राहिमपुर की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे और उन्होंने कई बार रघुनंदन के पिता से इसकी शिकायत भी की थी। मगर जब रघुनंदन ने लड़की से मिलना जुलना नहीं छोड़ा तो परेशान होकर लड़की के घरवालों ने उसे मुंबई में अपने रिश्तेदार के पास भेज दिया। तीन महीने पहले रघुनंदन भी दरभंगा से भागकर मुंबई चला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button