जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

Noida Fire: बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, इलेक्ट्रीशियन की हुई मौत; दमकल विभाग की 15 गाड़ियों ने पाया काबू

नोएडा के सेक्टर-74 में आज तड़के एक बैंक्वेट हॉल में आग लग गई। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धुएं का गुबार आसमान में छा गया। जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में फंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-74 स्थित निर्माणाधीन लोटस ग्रेनेडियर बैंक्वेट हाल में आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों द्वारा आग को बुझाया गया है।

बैंक्वेट हॉल बडा होने के कारण आग को बुझाने में काफी समय लगा है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मौके पर डीसीपी नोएडा, सीएफओ गौतमबुद्धनगर व अन्य अधिकारीगण मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button