पं.हरिकृष्ण त्रिपाठी की स्मृति समारोह कल

जबलपुर, यशभारत। साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा पं. हरिकृष्ण त्रिपाठी की स्मृति समारोह में 26 अक्टूबर, 2024 को सायं 5.00 बजे से श्रीजानकीरमण महाविद्यालय, रानीताल, जबलपुर (म.प्र.) में व्याख्यान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति आयोजित है। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सायं 5.00 बजे पुष्पांजलि का कार्यक्रम है। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र सायं 5.30 बजे व्याख्यान की अध्यक्षता ब्रह्मचारी सुबुद्धानंद महाराज करेंगे। मुख्य अतिथि प्रो. राजेश कुमार वर्मा-कुलगुरु रानीदुर्गावती विश्वविद्यालय-जबलपुर होंगे। बीज वक्तव्य प्रो. त्रिभुवननाथ शुक्ल-प्रयागराज एवं वक्तव्य डॉ. शिव कुमार सिंह-जबलपुर देंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शरद चंद पालन-जबलपुर होंगे। कार्यक्रम के तृतीय सत्र में सायं 7.00 बजे नाट्य लोक संस्था जबलपुर के श्रीजानकी बैंड ऑफ विमेन द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुति होंगी। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन इतिहासविद डॉ. आनंद सिंह राणा करेंगे। कार्यक्रम के स्थानीय संयोजक संदीप जैन हैं।







