WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कैथल में बड़ा हादसा: कार अनियंत्रित होकर सिरसा ब्रांच नहर में गिरी, चार महिलाओं और तीन बच्चों समेत आठ की मौत

कैथल में बड़ा हादसा: कार अनियंत्रित होकर सिरसा ब्रांच नहर में गिरी, चार महिलाओं और तीन बच्चों समेत आठ की मौत

कैथल के गांव मुंदडी के पास आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक कार अनियंत्रित होकर सिरसा ब्रांच नहर में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं, तीन बच्चे और कार चालक शामिल हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार गांव डीग का रहने वाला था और वे पुंडरी से कैथल की ओर आ रहे थे। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को कार से बाहर निकालकर कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सभी सात लोगों को मृत घोषित कर दिया।

 

 

कैथल में दशहरे के दिन एक ऑल्टो नहर में डूब गई। कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई है। परिवार कार में सवार होकर पूंडरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।

 

 

कैथल के गांव मुंदडी के पास आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक कार अनियंत्रित होकर सिरसा ब्रांच नहर में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं, तीन बच्चे और कार चालक शामिल हैं।

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार गांव डीग का रहने वाला था और वे पुंडरी से कैथल की ओर आ रहे थे। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को कार से बाहर निकालकर कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सभी सात लोगों को मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

 

 

 

इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सभी गांव गुहणा में लगने वाले मेले में जा रहे थे। जब वे पूंडरी से कैथल की ओर मूंदड़ी नहर में पहुंचे तो कार अनियंत्रित हो गई व नहर में गिर गई। मौके पर राहगीरों ने कार को डूबते देखा तो वहां पर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद कार में सवार महिलाओं व बच्चों सहित कार चालक को बाहर निकाला।

 

15 साल के बच्चे के शव की तलाश के लिए लगे गोताघोर

हादसे का शिकार हुए आठ लोगों में से एक 15 साल के बच्चे का शव नहीं मिल पाया है। जबकि चार महिलाओं, 2 बच्चों व एक कार चालक का शव पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से मौके पर ही बाहर निकाल लिया। 15 साल के बच्चे के शव की तलाश के लिए गोताखोर लगाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu