मझौली गेहूं हेराफेरी मामला: सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी सहित 10 पर एफआईआर दर्ज
एफआईआर में जिन 10 लोगों के नाम शामिल हैं, वे इस प्रकार हैं—

मझौली गेहूं हेराफेरी मामला: सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी सहित 10 पर एफआईआर दर्ज
जबलपुर, यश भारत। मझौली क्षेत्र के उपार्जन केंद्र में गेहूं उपार्जन में हुई कथित हेराफेरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट के आधार पर सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह पहला अवसर है जब इस तरह के उपार्जन घोटाले में खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ एनआरएलएम और उपार्जन व्यवस्था से जुड़े विभिन्न स्तर के जिम्मेदारों पर भी आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।
जांच में सामने आया है कि उपार्जन केंद्र पर कुल 5168.70 क्विंटल गेहूं की कमी पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1.35 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। इसके साथ ही पोर्टल पर फर्जी एंट्री, बारदाने की अनियमितता, बिना सत्यापन खरीदी और किसानों से अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं।
एफआईआर में जिन 10 लोगों के नाम शामिल हैं, वे इस प्रकार हैं—
रीना लोधी
शुभम बर्मन
मयूरी लोधी
प्रमोद कुमार मिश्रा
प्रकाश पाण्डेय
आनंद भारसाकले
अमन पाण्डेय
आकाश पाण्डेय
अनिल पटेल
रिंकू साहू
जानकारी के अनुसार इनमें ग्राम संगठन से जुड़े पदाधिकारी, उपार्जन केंद्र संचालन से जुड़े व्यक्ति, एनआरएलएम से संबंधित अधिकारी, सर्वेयर तथा कथित बिचौलिए शामिल हैं। जांच रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि कुछ जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अपने कर्तव्यों का पालन नहीं किया गया, जिससे पूरे उपार्जन सिस्टम में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार उपार्जन अवधि के दौरान स्टॉक और पोर्टल एंट्री में भारी अंतर पाया गया। वहीं कई किसानों के नाम पर फर्जी एंट्री, बिना सत्यापन तौल पर्ची जारी करना और अवैध वसूली जैसे आरोप भी जांच में दर्ज किए गए हैं।
इस कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है, वहीं पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।







