कटनीमध्य प्रदेश

माधवनगर में बरसी मेला कल से, देश भर से माधवनगर पहुंच रहे श्रद्धालु, हरे माधव दरबार से निकलेगी भव्य शोभायात्रा

कटनी, यशभारत। बाबा माधवशाह साहिब, सतगुरु बाबा नारायणशाह साहिब जी की स्मृति में कल 9 अक्टूबर आयोजित हो रहे बरसी मेले में शामिल होने देशभर से श्रद्धालुओं के माधवनगर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था आयोजकों और सिंधी समाज के लोगों द्वारा की जा रही है। कल 9 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे ईश्वरशाह साहिब माधवनगर रेल्वे स्टेशन पर दीप प्रज्वलित कर बरसी मेले का शुभारंभ करेंगे। प्रात: 9 बजे ईश्वरशाह साहिब जी की शोभायात्रा हरे माधव दरबार से बैंड बाजों एवं डांडिया शैला नृत्य के साथ निकलेगी। शोभायात्रा सुसज्जित पंडाल में पहुंचेगी, जहां पर सतगुरु साई जी के पावन दर्शन एवं भजन व कीर्तन होंगे। 9 अक्टूबर को सायं 6 बजे से हरेमाधव शब्द कीर्तन एवं शब्द कीर्तन होंगे। इस अवसर पर हरे माधव रूहानी बाल संस्कार के बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। मंगलवार 10 अक्टूबर प्रात: 10 बजे से भजन कीर्तन एवं सतगुरु साई ईश्वरशाह साहिब जी की पावन अमृत वर्षा होगी। इसके उपरांत लंगर आयेाजित किया गया है। बर्सी मेले को लेकर श्रद्धालुओं का आगमन प्रारम्भ हो गया है। देश के कोने कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंच रहे हैं, जिनके ठहराव के लिए धर्मशालाओं, भवनों एवं घरों में ठहराने की व्यवस्था की गयी है।

Screenshot 20241008 135611 WhatsApp3
Screenshot 20241008 135605 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button