जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मैहर धरने पर बैठे पत्रकारों से मिलने पहुंचे वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री प्रदीप अहिरवार : जिला कलेक्टर से आहत पत्रकार कर रहे नारेबाजी

सतना यश भारत| आज प्रभारी मंत्री राधा सिंह के विश्रामगृह के बाहर पत्रकार धरने पर बैठ गए और कलेक्टर मुरादाबाद के जमकर नारे लगाते हुए विरोध जताया हैl इसके बाद पत्रकारों की समस्या जानने वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री प्रदीप अहिरवार धरना स्थल पर पहुंचे और पत्रकारों को समझाने की कोशिश की। लेकिन पत्रकारों ने कहा कि उनका विरोध प्रभारी मंत्री से नहीं बल्कि कलेक्टर मैडम से है कलेक्टर मैडम ने उन्हें अपमानित किया है जिसके चलते उन्हें तत्काल जिले से हटाया जाए।

 

जानकारी अनुसार आज मैहर में सभी उस वक्त आवक रह गए जब पत्रकार प्रभारी मंत्री राधा सिंह के विश्राम गृह के बाहर धरने पर बैठ गए इस दौरान पत्रकार लगातार जिला कलेक्टर मुरादाबाद तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगा रहे हैंl फिलहाल पत्रकारों का समूह अपनी मांगों को लेकर अड़ा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button