इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

फिरोजाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मौत:धमाके से 6 मकान ढहे; नाराज लोगों ने पुलिस को दौड़ाया, 11 घंटे से रेस्क्यू जारी

फिरोजाबाद, एजेंसी। फिरोजाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। सोमवार देर रात हुए धमाके से आसपास के 6 मकान ढह गए। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई। मलबे से 11 लोगों को बाहर निकाला गया। अभी और लोगों के दबे होने की आशंका है।
स्ष्ठक्रस्न, फायर की ब्रिगेड टीम 11 घंटे से रेस्क्यू में लगी हैं। बुलडोजर से मलबे को हटवाया जा रहा है। स्निफर डॉग्स बुलाए गए हैं। हादसा रात 10.10 बजे नौशेरा गांव में हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आबादी के बीच फैक्ट्री चल रही थी, लेकिन आसपास के लोगों को इसका पता नहीं था। हादसे के बाद पुलिस टीम पहुंची तो गुस्साए लोगों ने उन्हें दौड़ा लिया। अफसरों ने लोगों को किसी तरह से शांत कराया। इसके बाद रेस्क्यू शुरू हुआ। घटना के वक्त फैक्ट्री में कोई नहीं था। सभी मृतक आसपास के घरों के हैं। इस वजह से लोग प्रशासन से नाराज हैं। धमाका इतना तेज था कि 1 किमी तक आवाज सुनाई दी।

 

धमाके में इनकी हुई मौत
मरने वालों की पहचान मीरा देवी (45) पत्नी महेश निवासी नौशहेरा, गौतम कुशवाहा (16) पुत्र जगदीश निवासी नौशहेरा, अमन (17) कुशवाह पुत्र महेश निवासी नौशहेरा , इच्छा (4) पुत्री धर्मेन्द्र सिंह निवासी नौशहेरा, अभिनय पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी नौशहेरा के रूप में हुई है।

धमाके में ये हुए घायल
राकेश, सोनी कुशवाह, विष्णु, संजना, ओमप्रकाश, विमलेश, राममूर्ती, लता, अंजली, विष्णु, आकांक्षा निवासी नौशहेरा हैं।
मलबे से निकाले गए 5 शव
मौके पर जेसीबी मंगा कर मलबे को हटाने का काम शुरू हुआ तो एक के बाद एक कर 5 शव बाहर निकाले गए, जबकि मलबे में दबे घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। रात से ही मलबा को हटाकर सर्च अभियान अभी भी जारी है। आईजी दीपक कुमार, डीएमएस रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button