12वीं के छात्र ने खुद को मारी गोली : प्रेम प्रसंग के चलते उठाया आत्मघाती कदम ? पुलिस जांच में जुटी

रीवा यश भारत। रीवा के शाहपुर चौकी अंतर्गत ग्राम वीरखाम गौतमान में कक्षा 12वीं के छात्र आशुतोष गौतम ने पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। युवक को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल प्रयास लगाए जा रहे हैं की छात्रा ने प्रेम प्रसंग के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है। सच्चाई क्या है? यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा!
गोली चलने की घटना की जानकारी मिलते ही सेमरिया थाना प्रभारी अपने स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंची। आनन-फानन में छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद संजय गांधी अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार लगातार जारी है। जानकारी के मुताबिक छात्र स्कूल से घर के पास आया। फिर अचानक गोली मार ली।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मुताबिक युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। अभी इस बात का पता नहीं लग पाया है। युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते यह कदम उठाया या फिर अन्य वजहों से ये कदम उठाया। फिलहाल ऐसे कयास सी लगाए जा रहे हैं अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकी है।
पुलिस के मुताबिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। छात्र अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। छात्र के बयान दर्ज होने के बाद ही पता चलेगा आखिर वजह थी क्या जिसके चलते मजबूर हुआ छात्र और यह कदम उठाया।







