जबलपुर
टीन का शेड लगाते वक्त फैला करंट, व्यक्ति बुरी तरह झुलसा. The person got burnt by electric shock.

उखरी पावर हाउस के पास हादसा, मचा हड़कंप
जबलपुर,यशभारत। उखरी रोड पावर हाउस के बाजू मेें गुरूवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब रोड किनारे स्थित साहू के मकान में टीन का शेड लगा रहा एक व्यक्ति बुरी तरह से 33 केव्ही लाइन के करंट से झुलस गया। आनन-फानन में तत्काल क्षेत्रीय लोगों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मकान में बारिश से बेचने टीन का शेड 3 लोगों द्वारा लगाया जा रहा था जिस दौरान वहां से गुजरी विद्युत लाइन से टीन टकरा गया और कैलाश पटैल नामक व्यक्ति करंट से झुलस गया। जानकारी के अनुसार मकान में टीन का शेड लगाने का काम 3 लोग कर रहे थे जिसमें एक कैलाश को करंट लग गया था।







