जबलपुर

मोबाइल चोरी करने के बाद सिम के जरिए ट्रांसफर कर लेते थे रकम, चुराए हुए 5 मोबाइल जप्त, अभी तक जालसाजों ने हड़पे हैं 5 लाख रुपए

 

झारखंड के 3 शातिर जालसाजों को गढ़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोर्ट में पेश करते हुए लिया रिमांड पर , पूछताछ जारी

चुराए हुए 5 मोबाइल जप्त, अभी तक जालसाजों ने हड़पे हैं 5 लाख रुपए

जबलपुर,यशभारत। मोबाइल चुराकर सिम के जरिए अपने खाते में रुपए ट्रांसफर करने वाले शातिर गिरोह का गढ़ा पुलिस ने क्राइम ब्रांच और साइबर सेल के साथ मिलकर पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में 3 शातिर जालसाजों को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया जहां से पुलिस ने तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में झारखंड निवासी राजकुमार मेहतो, सूरज यादव के साथ उनका एक मेहतो साथी शामिल है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर और साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है।
इस संंबंध में गढ़ा टीआई नीलेश दोहरे ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व गढ़ा बाजार क्षेत्र से मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट राजा बेन के साथ अन्य लोगों ने की थी। जिनमें मोबाइल चोरी होने के बाद आवेदकों के बैंक खाते से रुपए जालसाजों द्वारा उड़ा दिए गए थे। पुलिस ने साइबर सेल, क्राइम ब्रांच की मदद से जांच आगे बढ़ाई तो लोकेशन के हिसाब से पुलिस ने झारखंड से तीन आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार जालसाजों ने अभी तक करीब 5 लाख रुपए आवेदकों के खाते से अपने खातों में ट्रांसफर किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चुराए हुए 5 मोबाइल जप्त किए हैं।
०००००००००००
००००००००००

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button