जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

90 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने का रेड अलर्ट ,प्री मानसून की पहली झड़ी ने दिखाया उग्ररूप

जबलपुर सागर दमोह

जबलपुर, यशभारत। प्री मानसून की आमद के साथ ही बारिश की पहली झड़ी ने अपना उग्र रुख दिखाया है और
्जबलपुर सहित आस-पास तेज आंधी तूफान के साथ ओले और जोरदार बारिश दर्ज की गई। जिसमें जहां बिजली आपूर्ती प्रभावित रही और कही पेड़ गिरे तो कही ओलों की बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। मंगलवार शाम को भोपाल मौसम कार्यालय में रेड अलर्ट जारी किया है जिसमें लोगों को आगाह किया है कि वे सर्तक रहें क्योकि अगले 3 घंटों में जबलपुर, सागर , दमोह के कुछ स्थानों पर 90 कि.मी. की रफ्तार से बिजली की गति के साथ तेज आंधी आने की संभावना हैं। इसी बीच जबलपुर मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटे में जिले में कही-कहीं झंझावत और व्रजपात की संभावना है। जानकारी के अनुसार मानसून तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून आज, 9 जून 2026 को पूर्वोत्तर भारत के शेष भागों, संपूर्ण सिक्किम तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ भागों में आगे बढ़ गया है। आगामी 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर के कुछ और भागों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु एवं दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के शेष भागों, पश्चिम-मध्य एवं उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों तथा पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड एवं बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button