भोपालमध्य प्रदेश

नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

​भोपाल, यश भारत। राजधानी के बजरिया थाना इलाके में बापू कॉलोनी में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी ने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ​किशोरी ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button