
कटनी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 12 अप्रैल को कटनी जिले के विजयराघवगढ़ में आगमन हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक अमित शाह यहां खजुराहो संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन की संभावना के मद्देनजर जिला भाजपा में तैयारियां शुरू हो गई है। भाजपा नेताओ का कहना है विजयराघवगढ़ में अमित शाह की सभा का फायदा इससे सटे हुए शहडोल और सतना लोकसभा क्षेत्र में भी पार्टी को मिलेगा। गौरतलब है कि चुनाव की तारीखों के एलान से पहले अमित शाह खजुराहो में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने आ चुके हैं। 12 अप्रैल को वे आये तो इस संसदीय क्षेत्र में माह भर के भीतर यह उनका दूसरा दौरा होगा।







