मध्य प्रदेशराज्य

सुनिए कप्तान! कहीं स्टंटबाजी न ले किसी रोज़ कोई जान, लोगों की मांग: कार्रवाई हो श्रीमान

Table of Contents

शहडोल। सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 43 पर बीती रात जो कुछ देखने मिला, वह न केवल लापरवाह वाहन चालकों के बुलंद हौसले को दर्शाता है, बल्कि आमजन की सुरक्षा और दुर्घटना को लेकर भी बड़ा प्रश्न चिन्ह लगाता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं शहडोल-बुढ़ार मार्ग के ढाबे के समीप हुए हादसे की। जहां एक लग्जरी कार चालक नशे में धुत्त होकर अपनी स्टंटबाजी का प्रदर्शन, बड़े रौब और बेखौफ अंदाज में कर रहा था। हुआ यूं कि, इस स्टंटबाजी के दौरान उसने एक बाईक सवार को ठोकर मार दी। जिसके बाद काफी देर तक वहां हंगामा मचा।

घटना स्थल पर मौजूद आक्रोशित लोगों ने कार चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह कार लेकर भागने लगा। तभी लोगों ने कार पर पत्थर मारकर उसे रोका और चालक की जमकर पिटाई शुरू की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें युवक की स्टंटबाजी और उसके बाद उससे की गई मारपीट साफ दिखलाई पड़ रही है। वहीं इसी रात एक अन्य कार चालक ने शराब के नशे में ढाबे पास खड़ी कार पर जोरदार टक्कर मारी। इस मामले में भी मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी के साथ गाली-गलौज और पिटाई की।

बताया गया है कि, इन दिनों शहडोल-बुढार नेशनल हाईवे-43, सोहागपुर थाना क्षेत्र में, रात होते ही शराब के नशे में वाहन चालकों की स्टंटबाजी लगभग प्रतिदिन देखने मिल रही है, जो बढ़ते क्रम में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, हाईवे पर स्थित कुछ ढाबों में देर रात तक शराब बिक्री की जाती है, जिससे इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस से मांग है कि, रात के समय गश्त बढ़ाई जाए और हाईवे पर दिखने वाले ऐसे वाहनों और चालकों पर सख्ती से कार्रवाई हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button