कटनीजबलपुरमध्य प्रदेश

बड़ी खबर : 29 फरवरी को अस्पताल में जन्मे 3 लीपलिंग 4 साल में एक बार मना पाएंगे अपना जन्मदिन

 

कटनी, यशभारत। चार साल में आने वाला 29 फरवरी का महीना अपने आप में खास होता है। चार साल पहले 29 फरवरी के दिन पैदा हुए बच्चे आज अपना पहला जन्मदिन मना रहे है, जबकि कल रात 12 बजे के बाद आज दिन में 12 बजे तक जिला अस्पताल में तीन बच्चों का जन्म हुआ है। ये भी चार साल में एक बार अपना जन्मदिन मना पाएंगे।

 

आज चार साल पहले पैदा हुए बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं होगा। जाहिर सी बात है, सभी व्यक्ति अपना जन्मदिन हर साल मनाते हैं, लेकिन 29 फरवरी को जन्म लेने वाले अपना जन्मदिन चार साल में एक बार मनाते हैं, हालांकि कुछ लोग चार वर्षों तक इंतजार करने की बजाय 28 फरवरी या 1 मार्च को ही अपना जन्मदिन मना लेते हैं। जिन लोगों का जन्म 29 फरवरी को होता है, उन्हें लीपलिंग कहते हैं। हर चौथे साल आता है लीप ईयर। कहा जाता है, इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे अद्भुत प्रतिभा और भाग्य के धनी होते हैं।

ये हैं कटनी में जन्म लेने वाले लीपलिंग

जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के मुताबिक कल 12 बजे रात के बाद से आज दोपहर तक दो एक लडक़ी और दो लडक़ों ने जन्म लिया। रात्रि 12 बजकर 16 मिनट पर सोनम पति प्रहलाद को पुत्र, 12 बजकर 4 मिनट पर अर्चना पति अनुज यादव को पुत्री तथा सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर सुमन पति दीपक को पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई। इन परिवारों में आज खुशियां छा गई। ये बच्चे अब 4 साल बाद अपना जन्मदिन मना पाएंगे।

Related Articles

Back to top button