जबलपुरमध्य प्रदेश

पनागर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, सोने चांदी के जेवर बरामद

जबलपुर, यशभारत। पनागर पुलिस ने चोरी का खुलासा कर दो शातिर चोरो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है,पनागर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की गुरुनानक वार्ड में रहने वाले शिक्षक उमाशंकर द्विवेदी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी की उनके सूने मकान में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी करली गई थी।वही मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरो को चिन्हित कर कटनी निवासी राहुल विश्वकर्मा और अरविंद चौधरी को गिरफ्तार कर सघन पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी की घटना को करना स्वीकार किया। दोनो आरोपियो ने पूर्व में पनागर के उर्दूआ खुर्द और सिमरिया में भी चोरी की घटना को अंजाम देना बताया।जहाँ चोरो को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 21 ग्राम सोने और 600 ग्राम चांदी के जेवर जब्त करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button