जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज: दिल्ली में घना कोहरा, राहुल गांधी की फ्लाइट लेट’ आज मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करेंगे, 6700km का सफर मुंबई में खत्म होगा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज यानी 14 जनवरी से मणिपुर के थौबल से शुरू होना है। राहुल अभी तक दिल्ली से रवाना नहीं हो पाए हैं। घने कोहरे के चलते उनकी फ्लाइट में देरी हो रही है। मणिपुर से दोपहर 12 बजे यात्रा शुरू होने का कहा गया था। हालांकि, अब इसकी संभावना कम नजर आती है।

यात्रा की इसकी शुरुआत पहले इंफाल से होने वाली थी, लेकिन बाद में पार्टी ने जगह बदलकर 34 किलोमीटर दूर थौबल कर दी गई। कांग्रेस सीनियर लीडर जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी इंफाल आएंगे और सबसे पहले खोंगजोम युद्ध स्मारक जाएंगे। इस युद्ध स्मारक का महत्व सिर्फ मणिपुर ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए है।

कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। भारत न्याय यात्रा का मकसद आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय है। इस यात्रा में राहुल युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर पड़े लोगों से मुलाकात करेंगे।

20 मार्च को खत्म होने वाली यात्रा 15 राज्य और 110 जिलों के 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इस दौरान राहुल गांधी बस से और पैदल 6 हजार 713 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करेंगे।

यह मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में खत्म होगी।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu