जबलपुरमध्य प्रदेश

अपनों के इंतजार में सड़ रही बुजुर्ग की लाश

मोक्ष संस्था की लावारिस मृतक के पत्थरदिल परिजनों से निवेदन

जबलपुर, यशभारत। लावारिस लाशों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करने वाली संस्था मोक्ष ने एक अज्ञात लाश के संबंध में आम जनता से मार्मिक अपील की है। दरअसल बीते दिनों गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग को उसके परिजन तिलवारा घाट के पास घायल हालत में लावारिस छोड़ गए थे। मोक्ष संस्था के लोगों ने बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को मेडिकल अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है।

कानून के तहत पुलिस को लावारिस लाश की शिनाख्तगी न होने पर एक तय मियाद तक इंतजार करना पड़ता है। तिलवारा थाने की पुलिस और मोक्ष संस्था का कहना है कि बुजुर्ग को जिस वक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया था उस समय उसके घाव सड़ गल चुके थे। अब इस स्थिति में उसे कुछ दिन और शव को रखा गया तो उसकी स्थिति और भी बदतर हो जाएगी। पुलिस और मोक्ष संस्था ने बुजुर्ग की फोटो जारी कर अपील की है कि यदि मृतक के परिजन या उसे पहचानने वाला कोई भी शख्स उसकी शिनाख्त कर देगा तो जल्द से जल्द मृतक का अंतिम संस्कार कराया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button