जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

एक घंटे में मिल जाएंगे दोनों वार्डों के नतीजे; महात्मा गांधी और राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में 5 जनवरी को हुआ था उपचुनाव

द्वारका भवन में सुबह 9 बजे से शुरू होगी मतगणना, तैयारियां पूरी

कटनी, यशभारत। नगरीय निकाय उपचुनाव की मतगणना कल 9 जनवरी को कराई जाएगी। नगर निगम के दोनों वार्डों महात्मा गांधी एवं डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में विगत 5 जनवरी को पार्षद पद के लिए मतदान कराया गया था, जिसके नतीजे कल 9 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। चुनाव परिणामों को लेकर दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपा में उत्साह देखा जा रहा है।

विधानसभा चुनाव में जिले की चारों सीटों पर कब्जा जमाने के बाद भाजपा इन दोनों वार्डों में जीत के प्रति आशान्वित नजर आ रही है, तो वहीं कांग्रेस के नेताओं को भी विश्वास है कि मतदाताओं ने उनके पक्ष में फैसला दिया है। महात्मा गांधी वार्ड वैसे भी कांग्रेस का गढ़ रहा है। यहां अब तक हुए सभी चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार ने ही जीत दर्ज की है। महात्मा गांधी वार्ड की तरह राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में भी में अब तक हुए चुनाव में कांग्रेस ने ही जीत दर्ज की है। अब देखना है कि दोनों ही वार्डों में मतदाताओं ने किस पर अपना विश्वास व्यक्त किया है। पिछले चुनाव में मथुरा तिवारी ने भाजपा की टिकट पर एक मतों से जीत दर्ज की थी। गौरतलब है कि महात्मा गांधी वार्ड में कांग्रेस पार्षद संदीप यादव का चुनाव शून्य घोषित होने और राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में भाजपा पार्षद मथुरा तिवारी के निधन उपरांत इन दोनों ही वार्डों में पार्षद का पद रिक्त हो गया था। इसके बाद 5 जनवरी को मतदान कराया गया।

इनका कहना है………
मतगणना कल 9 जनवरी को सुबह 9 बजे से द्वारका भवन में कराई जाएगी। मतगणना की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। दोनों वार्डों के लिए एक-एक टेबिल लगाई जाएगी और आठों मतदान केन्द्र की ईव्हीएम लाकर मतों की गिनती की जाएगी। अनुमान है कि एक से डेढ़ घंटे में परिणाम सामने आ जाएंगे।
-प्रमोद चतुर्वेदी
निर्वाचन अधिकारी

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu