देश

IIT-BHU में छात्रा से गैंगरेप के तीनों आरोपी पकड़ाए गए, बंदूक की नोंक पर छात्रा के कपड़े उतारकर बनाया था वीडियो

VARANASI. नंवबर के महीने में वाराणसी के आईआईटी-बीएचयू में छात्रा को बंदूक की नोंक पर न्यूड कर वीडियो बनाने के तीनों आरोपी पुलिस के एक चैकिंग अभियान के दौरान पकड़ में आ गए हैं। आरोपियों का नाम कुणाल पांडे, आनंद उर्फ अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल बताया जा रहा है। वहीं आरोपियों में शामिल कुणाल पांडे के बीजेपी नेताओं के साथ फोटो सामने आने के बाद इस मामले में जमकर राजनीति भी शुरु हो चुकी है।

जमकर गर्माया था यह मुद्दा
बता दें कि इस मामले के तूल पकड़ने के बाद बीएचयू कैंपस में काफी विरोध प्रदर्शन हुआ था। छात्रों ने पूरा कैंपस बंद कराकर प्रदर्शन शुरु कर दिया था, जिसके चलते कैंपस में इंटरनेट सेवाओं को भी बंद करना पड़ा था। उस दौरान पुलिस और प्रशासन ने 7 दिनों के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने और सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। शनिवार देर रात गिरफ्तार किए गए आरोपी उसी बुलेट पर साथ घूमते पकड़े गए जिसका उपयोग उन्होंने वारदात वाली रात किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की फोटो भी जमकर वायरल हो रही है।

दूसरी तरफ मुख्य आरोपी कुणाल पांडे की सीएम योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य आला नेताओं के साथ फोटो सामने आने के बाद राजनीति ने भी तूल पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कुणाल पांडे बीजेपी आईटी सेल का सदस्य है।

 

 

Related Articles

Back to top button